{"_id":"5a21a04c4f1c1b686a8b6e55","slug":"151215329018-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में बुरी तरह हुई भाजपा प्रत्याशियों की पराजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में बुरी तरह हुई भाजपा प्रत्याशियों की पराजय
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में मिली थी जीत, निकाय चुनाव में काफूर
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव में टांडा सीट पर भाजपा को मिली जीत की खुशियां निकाय चुनाव आते-आते काफूर होते दिखीं। विधानसभा क्षेत्र की एक नगर परिषद तथा दो नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट में से एक पर भी भाजपा को जीत नसीब नहीं हो सकी। टांडा नगर परिषद पर सपा तो इल्तिफातगंज में बसपा व किछौछा में अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी ने जीत दर्ज करने की सफलता पायी।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिन दो सीट पर सफलता मिली थी उनमें से एक टांडा सीट भी शामिल थी। अत्यंत प्रतिष्ठापूर्ण इस सीट पर भाजपा की जीत का संदेश जिले के बाहर तक गया था। बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं व हिन्दू संगठनों के समर्थकों ने जश्न का इजहार किया था।
मौजूदा निकाय चुनाव में भाजपा ने टांडा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तीन निकायों में से एक टांडा नगर पालिका से पार्टी प्रत्याशी के तौर पर प्रभावती मौर्य को चुनाव लड़ाया था। पार्टी नेताओं ने इसके लिए पूरी ताकत लगा दी थी। विधायक संजू देवी के साथ-साथ सांसद हरिओम पाण्डेय व अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा लगातार जनसंपर्क किया जा रहा था।
विज्ञापन
इसके बावजूद भाजपा जीत की बात तो दूर मुख्य संघर्ष से बाहर रही। जीत दर्ज करने वाली सपा प्रत्याशी से लगभग 12 हजार कम मत भाजपा प्रत्याशी को मिले, और वह तीसरे स्थान पर रही। किछौछा में भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गुप्त तो चौथे स्थान पर चले गए।
जबकि इल्तिफातगंज में भाजपा प्रत्याशी शर्मिला देवी को महज 359 मत मिल सके। इल्तिफातगंज भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा का गृह क्षेत्र भी है। टांडा तहसील से जुड़ी तीनों सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की करारी हार ने विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली धमाकेदार जीत की खुशियों पर पूरी तरह पानी फेर दिया है।