फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सपा ने बरकरार रखी टांडा की सीट, रेहाना को मिली जीत

सपा ने बरकरार रखी टांडा की सीट, रेहाना को मिली जीत

Sat, 02 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
सपा ने बरकरार रखी टांडा की सीट, रेहाना को मिली जीत
सपा ने बरकरार रखी टांडा की सीट, रेहाना को मिली जीत
विज्ञापन

टांडा। नगर पालिका परिषद टांडा में अध्यक्ष पद पर सपा को फिर से कब्जा बनाए रखने में सफलता मिली। सपा प्रत्याशी के तौर पर नसीम रेहाना एडवोकेट ने 7 हजार 157 मतों के अंतर से जीत दर्ज किया। निर्दल प्रत्याशी शबाना नाज 12 हजार 20 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। यहां 70 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर किसी भी प्रत्याशी को समर्थन नहीं दिया।

नगर पालिका परिषद टांडा की मतगणना शुक्रवार सुबह टीएनपीजी कॉलेज में शुरू हुई, तो उम्मीद की जा रही थी कि यहां मुकाबला कड़ा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मतगणना समाप्त हुई, तो 45 हजार 838 मत के सापेक्ष 1036 मत अवैध पाए गए। वैध पाए गए 44 हजार 802 मतों में 70 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन


परिणाम घोषित हुआ, तो सपा की नसीम रेहाना ने 19 हजार 177 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल प्रत्याशी शबाना नाज 12 हजार 20 को पराजित किया। इस प्रकार सपा ने यहां की सीट बरकरार रखी। विगत चुनाव में यहां सपा के हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी को जीत मिली थी। वे इस बार अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेहाना व शबाना के अलावा भाजपा प्रत्याशी प्रभावती मौर्या को 7 हजार 191, आम आदमी पार्टी की उर्मिला वर्मा को 375, बसपा प्रत्याशी सुरैया बानो को 1816, पूर्व पालिका अध्यक्ष अजरा सुल्तान को 1150, डॉ. ओमालिया खातून को 1302, पप्पी किन्नर को 522, बदरुन्निशा को 359, शकुंतला को 376 व शहनाज बानो को 558 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed