फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   भाजपा की सरिता ने दर्ज की अकबरपुर में धमाकेदार जीत

भाजपा की सरिता ने दर्ज की अकबरपुर में धमाकेदार जीत

Sat, 02 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की सरिता ने दर्ज की अकबरपुर में धमाकेदार जीत
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी सरिता गुप्ता ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी नाजरीन बेगम को 6 हजार 949 मतों से पराजित किया। सरिता गुप्ता को कुल 15 हजार 944 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन


अकबरपुर नगर पालिका के दिलचस्प चुनाव पर समूचे जनपद की निगाहें थीं। कारण यह कि एक तो यह सबसे बड़ी नगर पालिका है, उस पर यहां पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई थी। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ सपा नेता राममूर्ति की प्रतिष्ठा जहां दांव पर थी, वहीं पूर्व मंत्री व वरिष्ठ बसपा नेता लालजी वर्मा के करीबी माने जाने वाले बसपा प्रत्याशी रामशिरोमणि मैदान में थे।
विज्ञापन


पूर्व विधायक पवन पाण्डेय ने कांग्रेस प्रत्याशी रंजना पाण्डेय को अपना समर्थन दे रखा था। वहीं भाजपा प्रत्याशी सरिता गुप्ता के पक्ष में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा, सांसद हरिओम पाण्डेय व वरिष्ठ नेता अवधेश द्विवेदी ने पूरी ताकत लगा रखी थी। माना जा रहा था कि भाजपा, कांग्रेस, सपा व बसपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को जब मतगणना समाप्त हुई, तो अप्रत्याशित तौर पर जहां सरिता गुप्ता ने बड़ी जीत दर्ज की, तो वहीं निर्दल प्रत्याशी नाजरीन बेगम ने सभी प्रमुख राजनीतिक दल को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। लगभग एकतरफा मुकाबले में सरिता गुप्ता को 15 हजार 944 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी नाजरीन बानो को 6 हजार 952 मतों से पराजित किया।

नाजरीन बेगम को 8 हजार 995 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस की रंजना पाण्डेय 8 हजार 94 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। बसपा प्रत्याशी प्रमिला वर्मा को 8049, सपा की मालती वर्मा को 6 हजार 201, आम आदमी पार्टी की माया देवी 339, पीस पार्टी की अनीता को 179 मत मिले।


इसके अलावा गीता देवी को 151, अनीता देवी को 286, अशरफा देवी 325, गोपिका को 182, चंद्रावती को 271, तारावती को 1094, पुष्पा राजभर को 2925, भारती गुप्ता को 41, ललिता को 81, विद्यावती को 254, शोभावती को 142 व नोटा पर 130 मत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed