{"_id":"5a2039164f1c1bd9798bfe97","slug":"15120613302-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से झुलसी युवती, टॉमा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से झुलसी युवती, टॉमा रेफर
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले आग से झुलसी महिला की मौत
अंबेडकरनगर। चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी से लगी आग की चपेट में आकर एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, तीन दिन पहले आग से झुलसी महिला की गुरुवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
परिवारीजनों के अनुसार, राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत टड़वा जलाल गांव निवासिनी सोनू (18) बुधवार देर शाम चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच निकली चिंगारी से उसके कपड़े में आग लग गई। पहले तो उसने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब सफलता नहीं मिली, तो उसने गुहार लगा दिया।
मौके पर परिवारीजन पहुंचे, तो वहां का दृश्य देख वे सन्न रह गए। सोनू पूरी तरह आग की लपटों से घिरी हुई थी। आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आननफानन में उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यहां उसकी हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, युवती लगभग 80 प्रतिशत झुलस गई है। उधर तीन दिन पहले आग से झुलसी महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार सुबह मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
बताते चलें कि गत 27 नवंबर की देर शाम मालीपुर थाना अंतर्गत खदरा गांव निवासिनी बिंदा (35) उस समय झुलस गई थी, जब वह चूल्हे पर खाना बना रही थी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।