{"_id":"5a20390e4f1c1b3c3d8bacae","slug":"15120613236-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टे वायर में उतरे करंट से झुलसा युवक , टॉमा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टे वायर में उतरे करंट से झुलसा युवक , टॉमा रेफर
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंडपंप में करंट से झुलसी महिला
अंबेडकरनगर। स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक, जबकि हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां युवक की हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, अकबरपुर थाना अंतर्गत मिर्जापुर गांव निवासी मंजीत कुमार (32) गुरुवार सुबह खेत की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह गांव के बाहर पहुंचा, तो वहां स्थित विद्युत खंभे के स्टे वायर में उसका हाथ छू गया।
उसमें करंट उतरने के चलते वह उसकी चपेट में आ गया। चीख-पुकार पर आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे वायर से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। उधर अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासिनी सरिता (31) गुरुवार सुबह हैंडपंप से पानी निकाल रही थी।
विज्ञापन
हैंडपंप से टुल्लू पंप अटैच था। तार कटा होने के चलते वह हैंडपंप से छू गया, जिससे उसमें करंट उतर गया। इस बीच सरिता ने हैंडपंप से पानी निकालना शुरू कर दिया, जिससे वह उसकी चपेट में आ गई। जब तक परिवारीजन उसे हैंडपंप से अलग करते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।