{"_id":"5a1ef5ad4f1c1b9e678bec9d","slug":"151197853713-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारियां
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में मतगणना को सकुशल निपटाने के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अकबरपुर व टांडा में मतगणनस्थल का जायजा लिया।
गौरतलब है कि गत 26 नवंबर को तीन नगर पालिका परिषद अकबरपुर, जलालपुर व टांडा और दो नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज में शांतिपूर्वक मतदान हुआ था।
अब 1 दिसंबर को होने वाली मतगणना को शांति व कुशलतापूर्वक निपटाने पर प्रशासन ने अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है।
अकबरपुर नगर पालिका परिषद की मतगणना बीएन इंटर कॉलेज, जलालपुर नगर पालिका की मतगणना नरेंद्र देव इंटर कॉलेज व टांडा नगर पालिका परिषद की मतगणना टीएन डिग्री कॉलेज में होगी।
नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज की मतगणना भी टीएन डिग्री कॉलेज में होगी। मतगणना में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए एक दिन पहले ही मतगणना में लगे कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया था।
विज्ञापन
बुधवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अकबरपुर के मतगणनास्थल बीएन इंटर कॉलेज व टांडा के मतगणना स्थल टीएन डिग्री कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया।