फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पुष्टाहार वितरण से नाराज आंगनबाड़ी कर्मियों ने किया गोदाम का घेराव

पुष्टाहार वितरण से नाराज आंगनबाड़ी कर्मियों ने किया गोदाम का घेराव

Thu, 30 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
पुष्टाहार वितरण से नाराज आंगनबाड़ी कर्मियों ने किया गोदाम का घेराव
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हंगामा, रुकवाया वितरण कार्य
विज्ञापन


जलालपुर। नगर स्थित पुष्टाहार गोदाम से पुष्टाहार के वितरण किए जाने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गोदाम का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया।

उनका कहना था कि राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, मानदेय बढ़ाए जाने समेत कई अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा पुष्टाहार का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


चेतावनी दी गई कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता, तब तक पुष्टाहार का वितरण नहीं होने दिया जाएगा।

गौरतलब है कि राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, मानदेय 10 हजार रुपये से अधिक किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलनरत हैं।

हालांकि कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल के बावजूद गोदाम से पुष्टाहार का उठान कर उसका वितरण केंद्र पर कर रही हैं।

जानकारी होने पर नाराज आंगनबाड़ी संघ जिलाध्यक्ष अनुपमा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पुष्टाहार गोदाम पर पहुंचकर उसका घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाकर पुष्टाहार का वितरण करने को विवश किया जा रहा है।

इस बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हंगामे की जानकारी एसडीएम विवेक मिश्र को हुई। इस पर एसडीएम ने कोतवाली प्रभारी रामलखन पटेल को घटनास्थल पर जाकर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

कोतवाली प्रभारी महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हंगामा समाप्त हो सका। अध्यक्ष अनुपमा ने कहा कि संबंधित अधिकारियों की मनमानी को लेकर अब कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया जाएगा।


एसडीएम विवेक मिश्र ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गोदाम के समक्ष धरना दिया था, जिसे समझा बुझाकर समाप्त करा दिया।

मामले में बाल पुष्टाहार परियोजना अधिकारी बलराम सिंह ने आंगनबाड़ी संघ जिलाध्यक्ष अनुपमा व भियांव विकास खड अध्यक्ष शीतल पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने समेत कई अन्य प्रकार के आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed