{"_id":"5a1b0c8a4f1c1ba12d8b4d8d","slug":"15117222416-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान में इल्तिफातगंज नगर पंचायत अव्वल, नपाप टांडा फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान में इल्तिफातगंज नगर पंचायत अव्वल, नपाप टांडा फिसड्डी
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोटिंग में अव्वल रहे इल्तिफातगंज के मतदाता
अंबेडकरनगर। मतदान में इल्तिफातगंज नगर पंचायत के वोटर अव्वल रहे। उन्होंने 70 प्रतिशत मतदान किया। टांडा नगर पालिका परिषद के मतदाताओं ने किया। जिले में सर्वाधिक गहमागहमी की सबब बनी अकबरपुर नगर पालिका परिषद सीट पर सर्वाधिक मतदान की उम्मीद धरी की धरी रह गई।
रविवार सुबह साढ़े 7 बजे निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरु हुआ तो शुरुआती 2 घंटे में हुआ मतदान उत्साहजनक रहा। हालांकि सभी पांच निकाय में लगभग बराबर मतदान हुआ। हालांकि साढ़े 11 बजे आए मतदान रुझान में जलालपुर नगर परिषद क्षेत्र ने अन्य निकायों को पीछे छोड़ दिया। दिन में डेढ़ बजे जो मतदान प्रतिशत आया उसमें अकबरपुर नगर पालिका परिषद का ग्राफ काफी नीचे रह गया।
जब अन्य दोनों नगर परिषद व दो नगर पंचायत का मतदान प्रतिशत 40 से ऊपर था, तब यहां सिर्फ 33 प्रतिशत मतदान हो पाया था। हालांकि डेढ़ बजे के बाद अकबरपुर नगर क्षेत्र के मतदान में व्यापक तेजी देखने को मिली। साढ़े तीन बजे अपराह्न आए मतदान प्रतिशत में अकबरपुर ने 52 प्रतिशत मतदान के साथ टांडा नगर परिषद व किछौछा नगर पंचायत के 50.50 प्रतिशत से आगे निकलने की सफलता प्राप्त कर ली।
विज्ञापन
हालांकि इस रुझान में इल्तिफातगंज नगर पंचायत ने सर्वाधिक 59 प्रतिशत मतदान कर डाला। शाम 5 बजे के बाद जो मतदान प्रतिशत सामने आया, उसमें भी इल्तिफातगंज ने सर्वाधिक 69.87 प्रतिशत के साथ बाजी मार ली। जलालपुर नगर परिषद के मतदाता 66.20 प्रतिशत मतदान के साथ दूसरे स्थान पर रहे। किछौछा में 65.84 तो अकबरपुर में 65.66 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम 65.24 प्रतिशत मतदान टांडा में हुआ।