{"_id":"5a19b77c4f1c1b59678be1a3","slug":"15116349292051-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं 51 मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं 51 मतदान केंद्र
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पांच निकायों में मतदान के लिए कुल 77 मतदान केंद्र, जबकि 254 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 30 संवेदनशील, 15 अतिसंवेदनशील व 6 केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में रखे गए हैं। इस प्रकार मात्र 26 मतदान केंद्र व 80 मतदेय स्थल ही सामान्य श्रेणी में शामिल हैं।
अकबरपुर, जलालपुर व टांडा नगर पालिका तथा अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज नगर पंचायत में कुल 77 मतदान केंद्र व 254 मतदेय स्थल स्थापित किए गए हैं। इसमें से 30 मतदान केंद्र के 95 मतदेय स्थलों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए आधी कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। 15 मतदान केंद्र के 58 मतदेय स्थल को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। ऐसे केंद्रों पर न सिर्फ आधा कंपनी पीएचसी व अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है, बल्कि पूरी मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
विज्ञापन
6 केंद्र के 21 मतदेय स्थल ऐसे हैं, जो अतिसंवेदनशील प्लस के रूप में चिह्नित किए गए हैं। इन केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया वेब कैमरे की देखरेख में निपटाई जाएगी। यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है।
सुबह साढ़े सात से शाम पांच तक होगा मतदान
अंबेडकरनगर। तीन नगर पालिका व दो नगर पंचायतों में सुबह साढ़े 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग निष्पक्ष व भयमुक्त होकर कर सकें, इसके लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर लीं।
एसपी संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि मतदान केंद्र के 200 मीटर दायरे में किसी भी प्रकार के चुनाव प्रचार की सामग्री न आने दें। मतदान कक्ष में किसी मोबाइल लेकर न जाने दें। मतदाताओं के साथ ऐसा व्यवहार बिल्कुल न करें, जिससे वे भयभीत हों जाएं।
यदि कोई मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी करने या फिर बाधा पहुंचाने का प्रयास करे, तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाए। कहा कि निष्पक्ष व भयमुक्त होकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डा. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया सुबह साढ़े सात बजे से शुरू होगी। शाम पांच बजे तक मतदान केंद्र परिसर में जितने भी मतदाता पहुंच जाएंगे, उन्हें मताधिकार का मौका दिया जाएगा।
तीन विद्यालय में जमा होंगी मतपेटिकाएं
अंबेडकरनगर। मतदान के बाद मतपेटियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था प्रशासन ने पूरी कर ली है। इसके लिए अकबरपुर, टांडा व जलालपुर में चयनित विद्यालयों में स्ट्रांग रूम की स्थापना कर दी गई है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डा. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि रविवार को मतदान समाप्त होने के बाद अकबरपुर नगर पालिका की मतपेटियां नगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा की जाएंगी।
जलालपुर नगर पालिका की मतपेटियां नगर स्थित नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज में जमा होंगी। टांडा नगर पालिका, नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज की मतपेटिकाएं टीएन पीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में जमा कराई जाएंगी। तीनों स्ट्रांग रूम की सभी आवश्यक व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
स्ट्रांग रूम से छेड़छाड़ पर गोली मारने के आदेश
अंबेडकरनगर। मतदान के बाद मतपेटिकाएं कड़ी सुरक्षा के साथ साथ तीसरी आंख की देखरेख में रहेगी। स्ट्रांगरूम में रखी मतपेटिकाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों को देखते ही गोली मारने का निर्देश शासन से जारी किया गया है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि मतदान के बाद मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
बताया कि अकबरपुर, टांडा व जलालपुर में जिन विद्यालयों में स्ट्रांग रूम बनाया गया है, वहां सशस्त्र गारद की तैनाती की गई है। इन्हें शासन से निर्देश है कि चिह्नित राजपत्रित अधिकारियों को ही स्ट्रांग रूम के आसपास जा सकते हैं। इनके अलावा यदि कोई अन्य वहां जाता है या फिर गड़बड़ी करने का प्रयास करता है, तो उसे गोली मारने का निर्देश है।