{"_id":"5a1714414f1c1b4e718b51e0","slug":"151146206815-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ही है सर्वजन हितैषी-मोहसिन रजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ही है सर्वजन हितैषी-मोहसिन रजा
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेयरमैन पद के प्रत्याशियों के समर्थन में राज्यमंत्री ने की जनसभा
अंबेडकरनगर। भाजपा ही सर्वजन हितैषी है। अन्य दलों ने सिर्फ देश को जातिवाद में बांटने का प्रयास किया है, जबकि भाजपा सभी का विकास बगैर किसी भेदभाव के कर रही है। यह बातें गुरुवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण, हज व वक्फ राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने कही।
अकबरपुर नगर पालिका में चेयरमैन पद की प्रत्याशी सरिता गुप्ता के समर्थन में सिझौली में आयोजित कार्यक्रम में मोहसिन रजा ने कहा कि भाजपा ने बगैर किसी भेदभाव के सभी का विकास तय किया है और आगे भी करती रहेगी। लोगों से सरिता गुप्ता की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि अन्य दलों ने सिर्फ जातिवाद पर राजनीति की है।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश वर्मा, मनोज गुप्ता, मेहदी रजा आदि मौजूद रहे। मंत्री यहां जलालपुर पहुंचे। नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी इशरत फातिमा के समर्थन में आयोजित सभा में मोहसिन ने कहा कि गैर भाजपाई दलों ने सिर्फ उत्तर प्रदेश को लूटा है।
विज्ञापन
विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया है। जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, तब से विकास तेजी से हुआ है। कहा कि यदि इशरत फातिमा को जीत हासिल होती है, तो क्षेत्र को चहुमुखी विकास होगा। इस दौरान रामप्रकाश, राजेश सिंह, मीसम रजा, हसन इमाम, मोमिन रजा, मानिकचंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।