फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   घंटों विलंब से पहुंची पांच एक्सप्रेस ट्रेन

घंटों विलंब से पहुंची पांच एक्सप्रेस ट्रेन

Fri, 24 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
घंटों विलंब से पहुंची पांच एक्सप्रेस ट्रेन
प्लेटफार्म पर इंतजार में बैठे मुसाफिरों को हुई परेशानी
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। खराब मौसम के चलते गुरुवार को भी पांच ट्रेनें घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इनके विलंब से स्टेशन पहुंचने के चलते गंतव्य तक पहुंचने में यात्रियों को विभिन्न प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि मौसम खराब होने का प्रतिकूल प्रभाव ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ रहा है। लगभग एक पखवारे से ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। गुुरुवार को भी यह सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, सरयू-यमुना अप एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 9 बजकर 48 मिनट से 6 घंटा, कैफिया डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 6 बजकर 13 मिनट से दो घंटा विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार दून अप एक्सप्रेस दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से 6 घंटा, दून डाउन एक्सप्रेस दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से साढ़े 3 घंटा तथा जनता अप एक्सप्रेस भोर में 2 बजकर 10 मिनट से 2 घंटा विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंची।

उधर ट्रेनों के घंटों विलंब से पहुंचने के चलते गंतव्य तक यात्रियों को जाने में विभिन्न प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ा। दिल्ली जाने वाले राहुल व अभिषेक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रेन के निर्धारित समय की जानकारी रेलवे प्रशासन द्वारा उपलब्ध न कराए जाने के चलते उन्हें विभिन्न प्रकार की समस्या का सामना पड़ा।


यदि सही समय की जानकारी दे दी जाए, तो यात्रियों को किसी प्रकार की मुश्किल न हो। उधर स्टेशन अधीक्षक जियालाल ने बताया कि ट्रेनों के विलंब से चलने की समुचित जानकारी यात्रियों को दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed