{"_id":"5a1710a34f1c1bf4688bd146","slug":"151146114212-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार वृद्ध को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार वृद्ध को रौंदा, मौत
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी घटना में ई-रिक्शा पलटने से एक परिवार के पांच लोग घायल
अंबेडकरनगर। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार एक बुजुर्ग को रौंद दिया। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर मार्ग दुर्घटना में घायल किशोरी को जिला अस्पताल से घर ले जाते समय ई-रिक्शा पलटने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना अंतर्गत अखंडनगर निवासी राजबली (60) पुत्र संतराम बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह बेवाना थाना अंतर्गत रामपुर सकरवारी के निकट पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब तक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवारीजनों के अनुसार, राजबली एक वैवाहिक आयोजन में भाग लेने के लिए अकबरपुर आया हुआ था। घर वापसी के दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन
उधर, कलेक्ट्रेट के निकट यात्रियों से भरा एक ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उस पर सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक दिन बुधवार को इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत दुर्गापुर निवासिनी शमीमा खातून (15) घायल होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी।
गुरुवार को परिवारीजन उसे ई-रिक्शा से लेकर वापस घर जा रहे थे। बताया जाता है कि कलेक्ट्रेट के निकट सामने से आ रही जीप से बचने के लिए ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया। जब तक चालक उसे नियंत्रित करता, तब तक वह सड़क किनारे पलट गया।
इससे उसमें सवार शमीमा खातून के अलावा सरवरी खातून, दुख्तरी खातून, फिरोजा खातून, आशिक अली गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सरवरी खातून की हालत गंभीर बनी हुई है।