{"_id":"5a0f2f294f1c1ba7668b4afa","slug":"151094466017-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा व कांग्रेस समेत कुल 7 प्रत्याशियों पर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा व कांग्रेस समेत कुल 7 प्रत्याशियों पर दर्ज हुआ केस
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा व कांग्रेस समेत सात प्रत्याशियों पर केस दर्ज
- निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बसखारी। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में शुक्रवार को जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार को एसपी संतोष मिश्र रूटमार्च के लिए बसखारी व किछौछा पहुंचे, तो इस दौरान उन्हें वहां बड़ी मात्रा में बगैर अनुमति बैनर-पोस्टर लगा मिला। वाहनों पर भी यही हाल था। एसपी ने रूटमार्च के दौरान ही इस मामले में सख्त एक्शन लिया और किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा व कांग्रेस प्रत्याशी समेत पांच निर्दल प्रत्याशियों के विरुद्ध बसखारी थाने में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया। इनमें एक निर्दल प्रत्याशी के तौर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भी शामिल हैं। पुलिस ने चार वाहन भी सीज किया। एसपी ने अधीनस्थों को फटकार भी लगाई और कहा कि मतदान होने तक आचार संहिता के पालन पर पूरी तरह पालन किया जाए।
26 नवंबर को तीन नगर पालिका परिषद अकबरपुर, टांडा व जलालपुर तथा दो नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज में होने वाले मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर एसपी संतोष कुमार मिश्र लगातार नगरीय क्षेत्रों में रूटमार्च कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी बसखारी बाजार पहुंचे। वहां रूटमार्च शुरू हुआ था कि तभी एसपी को बड़ी तादाद में दीवारों व वाहनों पर चुनाव प्रचार सामग्री दिखी।
बसखारी में कांग्रेस का झंडा व पोस्टर लगा हुए वाहन को रुकवाया। अनुमति संबंधित आवश्यक कागजात न दिखाए जाने के चलते जहां वाहन को सीज कर दिया गया, वहीं अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम के विरुद्ध बसखारी थाने में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ। एसपी का काफिला आगे बढ़ा, तो बसखारी बाजार में ही अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी बंटी सोनी के चुनाव चिह्न सैनिक की बड़ी होर्डिंग लगी मिली। साथ ही अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी रामजी निषाद के झंडे व पोस्टर जगह जगह लगे मिले। एसपी ने सभी पोस्टर व झंडे व होर्डिंग को हटवाने के साथ ही दोनों प्रत्याशियों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। दोनों के विरुद्ध केस दर्ज हो गया। अध्यक्ष पद की निर्दल प्रत्याशी शबाना खातून, शुभम सोनी व निर्मला देवी के वाहन भी बगैर अनुमति के प्रचार करते पाए गए। एसपी के निर्देश पर तीनों वाहनों को सीज करने के साथ ही संबंधित प्रत्याशियों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
शबाना बीते कार्यकाल में नगर पंचायत अध्यक्ष चुनी गई थीं। किछौछा बाजार में पार्टी कार्यालय के निकट सपा प्रत्याशी फैजान अशरफ चांद के समर्थन में हो रही सभा में बगैर अनुमति के बड़ी संख्या में झंडे व बैनर लगे पाए। इस पर सभी झंडे व बैनर को उतरवाने के साथ ही प्रत्याशी के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया। एसपी ने आचार संहिता उल्लंघन के ऐसे किसी भी मामले में आगे कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।