फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पेयजल समस्या से नाराज ग्रामीणों ने टीकाकरण का किया बहिष्कार

पेयजल समस्या से नाराज ग्रामीणों ने टीकाकरण का किया बहिष्कार

Mon, 13 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
पेयजल समस्या से नाराज ग्रामीणों ने टीकाकरण का किया बहिष्कार
पेयजल को परेशान ग्रामीणों ने किया टीकाकरण का विरोध
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर माने

जलालपुर। क्षेत्र के सोनगांव में इंद्रधनुष योजना के तहत टीकाकरण करने को पहुंची टीम का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए बच्चों को टीका लगाने से मना कर दिया। उनका कहना था कि जब तक पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक टीके नहीं लगवाएंगे।

इससे स्वास्थ्य टीम में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसडीएम व सीओ ने गांव पहुंच समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद 24 बच्चों को टीके लग पाए। मालूम हो कि छोटे बच्चों को कुपोषण व बीमारियों से बचाने के लिए मिशन इंद्रधनुष योजना के तहत टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत सोमवार को जलालपुर सीएचसी की टीम सोनगांव पहुंची। गांव के चिंह्ति बच्चों को टीका लगना था। बच्चों के परिवारीजनों व ग्रामीणों ने यह कहते हुए टीका लगवाने से इंकार कर दिया कि गांव में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। तमाम शिकायतों के बावजूद उसे दूर नहीं किया गया। कहा कि जब तक उनकी समस्या का निस्तारण नहीं होता, तब तक बच्चों को टीका नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के इस रुख से सकते में आए स्वास्थ्य कर्मियों ने विभाग के उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। एसडीएम जलालपुर को भी बताया। इस पर एसडीएम विवेक मिश्र, सीओ छदामीलाल, सीएचसी प्रभारी डॉ. जावेद आलम आदि गांव पहुंचे।


एसडीएम ने एक माह के अंदर पेयजल की समस्या का निस्तारण कराने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बच्चों को टीका लगवाए। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि गांव के 25 बच्चों में 24 बच्चों को टीका लगाया गया। एक बच्चे को बाद में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed