{"_id":"5a087b624f1c1ba7678bb001","slug":"15105054165-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरस्त रही कैफियात अप व डाउन एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरस्त रही कैफियात अप व डाउन एक्सप्रेस ट्रेन
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैफियात अप व डाउन एक्सप्रेस निरस्त, कई ट्रेनें घंटों लेट
अंबेडकरनगर। कैफियात एक्सप्रेस से दिल्ली जाने व वहां से आने वाले यात्रियों को रविवार को तगड़ा झटका लगा। अप व डाउन दोनों एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को निरस्त रहीं। इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए स्टेशन पहुंचे लोगों को मायूस लौटना पड़ा।
छह दर्जन से अधिक यात्रियों को अपना आरक्षण रद्द कराना पड़ा। इसके अलावा पटना-मथुरा अप 9 घंटे, सरयू-यमुना डाउन 8 घंटे, सरयू-यमुना अप 7 घंटे व मऊ-आनंद बिहार एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से पहुंची।
ट्रेनों के विलंब से चलने यात्री कई दिन से परेशान हो रहे है। रविवार को दिल्ली जाने वाले व वापस लौटने वाले यात्रियों को बहुत निराशा हुई जब उन्हें पता चला कि कैफियात अप व डाउन एक्सप्रेस निरस्त हो गई हैं। परेशान यात्रियों को मजबूरन वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
बहुत से यात्री दूसरी ट्रेनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य को रवाना हुए। ट्रेन निरस्त होने से छह दर्जन से अधिक यात्रियों ने अपना आरक्षण रद्द कराया। इसके अलावा देहरादून डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय से 7 घंटे देरी से पहुंची। सरयू-यमुना एक्सप्रेस डाउन निर्धारित समय से 8 घंटे, आनंद-मऊ बिहार अप 6 घंटे व पटना मथुरा एक्सप्रेस 9 घंटे विलंब से चली।
इससे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उधर स्टेशन अधीक्षक जियालाल ने बताया कि कैफियात के निरस्त रहने से यात्रियों को मुश्किल हुई। अन्य ट्रेनों से यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।