फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   निकाय चुनाव में पहले दिन नहीं हुए एक भी नामांकन

निकाय चुनाव में पहले दिन नहीं हुए एक भी नामांकन

Wed, 01 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में पहले दिन नहीं हुए एक भी नामांकन
निकाय चुनाव में पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन तीन नगर पालिका परिषद व दो नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष व सभासद पदों के सापेक्ष एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। प्रशासन ने हालांकि इसके लिए अकबरपुर, टांडा व जलालपुर तहसील के विभिन्न कक्षों में आवश्यक प्रबंध कर रखे थे।

इस बीच बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए 31 व सभासद पद के लिए 237 नामांकन पत्र खरीदे गए। नगर निकाय चुनाव में जिले की तीन नगर पालिका परिषद अकबरपुर, टांडा व जलालपुर तथा दो नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज में 26 नवंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन


इसके लिए 1 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन प्रक्रिया सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने अकबरपुर, टांडा व जलालपुर तहसील परिसर स्थित कक्ष में सभी आवश्यक तैयारियां मंगलवार को ही पूरी कर ली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टांडा तहसील में टांडा नगर पालिका तथा अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज नगर पंचायत के नामांकन होने हैं। बुधवार को नामांकन होने की उम्मीद के चलते तीनों तहसील के कक्षों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। यह अलग बात रही कि बुधवार को किसी भी नगर पालिका व नगर पंचायत में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ।

माना जा रहा है कि एक-दो दिन में नामांकन में तेजी आने की उम्मीद है। इस बीच बुधवार को अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामांकन पत्रों की खरीदारी में अवश्य तेजी दिखाई दी। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल 31 जबकि सभासद पद के लिए कुल 237 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

सबसे अधिक टांडा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार यहां अध्यक्ष पद के लिए 11 जबकि सभासद पद के 72 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। नगर पंचायत इल्तिफातगंज में अध्यक्ष पद के लिए पांच जबकि सभासद पद के लिए 29 नामांकन पत्र बिके।

अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत के सभासद पद के लिए कुल 11 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई जबकि अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया। अकबरपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशियों व 112 सभासद के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे।

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे जबकि सभासद पद के लिए 13 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 31 व सभासद पद के लिए 237 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।


एडीएम गिरिजेश त्यागी ने बताया कि बुधवार को पहले दिन किसी भी नगर पालिका व नगर पंचायत में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामांकन नहीं हुआ। हालांकि नामांकन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक-दो दिन में नामांकन में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed