फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं

Wed, 01 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं : एएसपी
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। यातायात की बेहतरी के लिए बुधवार को यातायात माह की शुरुआत हुई। अभियान की शुरुआत करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

बगैर हेलमेट व ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। यदि कोई बगैर सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाता पाया गया, तो उसके विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि मार्ग दुर्घटनाओं पर अंकुश पाने के लिए यातायात नियमों का पालन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन


बीते कुछ समय से मार्ग दुर्घटनाओं में तेजी से हो रही वृद्धि के बीच बुधवार से यातायात माह की शुरुआत हुई। इसमें लोगों से आह्वान किया गया कि वे यातायात नियमों का पालन कर मार्ग दुर्घटनाओं पर अंकुश पाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि यदि कोई यातायात नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। बुधवार को अकबरपुर नगर में यातायात माह का शुभारंभ करते हुए एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि बाइक चलाते समय न सिर्फ हेलमेट का प्रयोग किया जाए, बल्कि ट्रिपल राइडिंग से भी बचा जाए।

यदि अभियान के दौरान बगैर हेलमेट या फिर ट्रिपल राइडिंग करता कोई पाया गया, तो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि चार पहिया वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को वाहन की चाभी देते समय न सिर्फ यातायात नियमों के बारे में जानकारी दें, बल्कि उसका पालन करने के लिए भी प्रेरित करें।


कहा कि अक्सर मार्ग दुर्घटनाएं यातायात नियमों का उल्लंघन करने के चलते होती है। कहा कि यह अभियान सिर्फ एक माह तक ही नहीं, बल्कि आगे भी लगातार चलता रहेगा। ऐसे में अब यातयात नियमों का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं है। उनके साथ सख्ती से पेश आया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed