फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   उल्लास के साथ महिलाओं ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य

उल्लास के साथ महिलाओं ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य

Fri, 27 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
उल्लास के साथ महिलाओं ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी परिवार की सुख समृद्धि
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। संतान व पति की लंबी आयु और परिवार की सुख समृद्धि की कामना के साथ डाला छठ पर्व पर 36 घंटे की निर्जला व्रतधारी महिलाओं ने नदी व पोखरों के तट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। चार दिवसीय डाला छठ के अंतिम दिन शुक्रवार को घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही नदी व पोखरों के घाटों पर खड़ीं व्रती महिलाओं पर ठंडा पानी उनकी आस्था के आगे बौना साबित हुआ।

भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद चार दिनों तक चलने वाली इस तपस्या का अंतिम चरण खुशनुमा माहौल में समाप्त हुआ। घर पहुंचकर महिलाओं ने अपने व्रत का पारण किया। पर्व के अन्तिम दिन शुक्रवार को छठ मैय्या के गीत भी नदी व पोखरों के पास उल्लास के साथ गाये गए। घाटों पर जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर महिलाओं को पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन


डाला छठ पर्व की शुरूआत जिले में गत मंगलवार से हुई थी। पहले दिन शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने नहाय खाय की परंपरा का निर्वहन किया। बुधवार को रसियाव ग्रहण करने के बाद निर्जला व्रत की शुरूआत की। गुरुवार को विभिन्न नदी व पोखरों में पहुंचकर महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया था। शुक्रवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए विभिन्न नदी व पोखरों पर बड़ी तादाद में महिलाएं पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर नगर में गायत्री मंदिर के निकट स्थित तमसा नदी के तट पर महिलाओं का भारी हुजूम जुटा। विधि विधान से उगते सूर्य की उपासना और पूजन-अर्चन किया। सूर्य को अर्घ्य देने व अन्य परंपरा का निर्वहन करने के बाद महिलाओं ने निर्जला व्रत का पारण किया। भोर से ही महिलाओं की भीड़ परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जुटने लगी थी।

टांडा क्षेत्र में हनुमागढ़ी घाट पर भी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी तादाद में महिलाएं जुटीं। भीड़ को देखते हुए यहां हनुमानगढ़ी प्रबंधन समिति ने जनरेटर के माध्यम से भोर से ही प्रकाश व्यवस्था को बेहतर कर रखा था। टांडा विधायक संजू देवी घाट पहुंचकर महिलाओं से मुलाकात की और उन्हें पर्व की बधाई दी। भीटी, आलापुर व जलालपुर क्षेत्र में भी डाला छठ पर्व का समापन शुक्रवार सुबह उल्लास के साथ हुआ।


किसी ने ली सेल्फी, तो कोई पूजा मगन
नदी व पोखरों के किनारे शुक्रवार सुबह पूजा के दौरान युवाओं की भी भीड़ दिखी। इनमें से कई युवा सेल्फी लेेने में व्यस्त थे, तो कई लोगों का ध्यान सिर्फ पूजा-अर्चना पर था। पूजा से निपटने के बाद ऐसे युवाओं के बीच भी सेल्फी का क्रेज देखते ही बना। खास बात यह रही कि युवाओं में डाला छठ पर्व के पूजन अर्चन की फोटो सोशल मीडिया पर लोड में खास दिलचस्पी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed