फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   लंबे समय से गैरहाजिर चिकित्सकों पर होगी शासन से कार्रवाई

लंबे समय से गैरहाजिर चिकित्सकों पर होगी शासन से कार्रवाई

Thu, 26 Oct 2017 10:02 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
लंबे समय से गैरहाजिर चिकित्सकों पर होगी शासन से कार्रवाई
लंबे समय से गैरहाजिर डॉक्टरों पर शासन से होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में तैनात जो चिकित्सक लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं, उनका न सिर्फ वेतन रोका जाए, बल्कि कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेजें। विकास कार्यों में पूरी तरह पारदर्शिता लाई जाए। ये बातें गुरुवार को जिले के नोडल अधिकारी एवं सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. हरिओम ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में कहीं। दो दिवसीय जनपद दौरे पर आए डॉ. हरिओम ने राजस्व वसूली का लक्ष्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। कानून-व्यवस्था की समीक्षा में कहा कि, अपराधियों को जेल की सीखचों के पीछे भेजने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए गुरुवार पूर्वाह्न जनपद के नोडल अधिकारी व सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. हरिओम दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। कलेक्ट्रेट में डीएम अखिलेश सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जानकारी मिली कि जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में तैनात कुछ चिकित्सक ऐसे हैं, जो लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। इस पर नोडल अधिकारी ने उनका वेतन रोकने व कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। कहा कि, स्वास्थ्य योजनाओं का सभी को समुचित लाभ मिले, इसके लिए आवश्यक कदम उठाएं जाएं। प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप विकास कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि, विकास कार्यों में पूरी तरह पारदर्शिता लाई जाए। चकबंदी के पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी ने कहा कि, अपराधियों को जेल की सीखचों के पीछे डालने में किसी प्रकार लापरवाही न बरती जाए। थानों में समस्याएं लेकर आने वाले फरियादियों को न्याय दिलाने में आवश्यक कदम उठाए जाएं। केस दर्ज करने के लिए पीड़ित को बार-बार दौड़ाया न जाए। इस दौरान डीएम अखिलेश सिंह, सीडीओ ओपी आर्य, डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, एएसपी ओपी सिंह, एडीएम गिरिजेश त्यागी समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। नोडल अधिकारी शुक्रवार को टांडा ब्लॉक कार्यालय व किसी एक गांव का जायजा लेंगे। इसके बाद वह लखनऊ लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed