{"_id":"59f0d8e44f1c1b65548b92b8","slug":"150895646611-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाकों में अनिश्चितकालीन धरने पर डटीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाकों में अनिश्चितकालीन धरने पर डटीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉकों में बेमियादी धरने पर डटे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
अंबेडकरनगर। लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्य से विरत रहकर दिए गए धरने में कहा गया कि कार्यकर्ता जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन उन पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया।
चेतावनी दी गई कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई व उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो 27 अक्तूबर को वजन दिवस अभियान का बहिष्कार होगा। उधर ब्लॉकों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया।
अकबरपुर में धरने की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक रवि प्रकाश ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करते हैं। इसके बावजूद उनकी लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है। राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने व मानदेय बढ़ाने की मांग लंबे समय से अनसुनी कर दी जा रही है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष कामिनी तिवारी ने लखनऊ में हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि हक की आवाज लाठी-डंडे के बल पर नहीं दबाई जा सकती। वक्ताओं ने कहा कि लाठीचार्ज के दोषियों के विरुद्ध अविलंब कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उनकी मांगों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
इस दौरान माधुरी वर्मा, नीलम सोनकर, शशिकला मिश्रा, सुशीला भारती, पुष्पा देवी व सविता तिवारी आदि मौजूद रहीं। संगठन पदाधिकारियों ने शाम को डीएम अखिलेश सिंह से मुलाकात की और बताया कि उनकी मांगों पर सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया गया तो वे सब 27 अक्तूबर को आंगनबाड़ी केंद्रों पर होने वाले वजन दिवस अभियान का बहिष्कार करेंगे।
उधर जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार कर्मचारी नेत्री रीता वर्मा के नेतृत्व में दूसरे दिन भी कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया। आंदोलन में किरन सिंह, कौशिल्या, हंसा वर्मा व सुनीता मौर्य आदि शामिल रहीं। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार आंगनबाड़ी संघ की एक दूसरी इकाई जिलाध्यक्ष अनुपमा गुप्ता व टांडा ब्लॉक अध्यक्ष सविता सागर के नेतृत्व में महिला कर्मियों ने डीपीओ कार्यालय पर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में कुल 2548 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें 299 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र हैं। कुल 2112 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। 24 व 25 अक्तूबर को होने वाली हड़ताल से केंद्र प्रभावित नहीं हुए।
कहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तो कहीं सहायिकाओं ने कार्य किया। 27 अक्तूबर को होने वाली वृहद हड़ताल से केंद्र पर कार्य प्रभावित हो सकता है। कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।