फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   समारोहपूर्वक मिला 1159 पात्रों को आवास स्वीकृति पत्र

समारोहपूर्वक मिला 1159 पात्रों को आवास स्वीकृति पत्र

Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
समारोहपूर्वक मिला 1159 पात्रों को आवास स्वीकृति पत्र
1159 पात्रों को समारोहपूर्वक मिला आवास स्वीकृति पत्र
विज्ञापन


भीटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खुशहाल भारत संपन्न भारत का सपना धीरे-धीरे साकार हो रहा है। गरीबों, दलितों, पीड़ितों व शोषितों तक केंद्र की योजनाएं पहुंचने लगी हैं। सरकार ने विकास का जो खाका तैयार किया है, उसमें अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता से मिलेगा।

ये बातें बुधवार को भीटी ब्लॉक परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित पात्रों को स्वीकृति पत्र सौंपते हुए मुख्य अतिथि भाजपा सांसद हरिओम पांडेय ने कही। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारें जनता की खुशहाली के लिए सतत प्रयासरत हैं। जनता को पूरे धैर्य के साथ सरकार का सहयोग करना होगा।
विज्ञापन


आयोजित समारोह में आवास योजना के तहत चयनित 1159 पात्रों को स्वीकृति पत्र सौंपा। बताया कि सरकार ने इसके लिए कुल 18 करोड़ रुपये दे दिया है। पात्रों को यह रकम तीन चरणों में मिलेगी। पहली किस्त के रूप में 40 हजार, दूसरी किस्त 70 हजार रुपये व तीसरी किस्त 10 हजार रुपये की मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पात्रों को अलग से 12 हजार रुपये शौचालय निर्माण के लिए दिया जाएंगे। भवन निर्माण में 90 दिन की मजदूरी 15 हजार 750 रुपए मनरेगा के तहत दी जाएगी। लाभार्थियों को सरकार की तरफ से मुफ्त बिजली कनेक्शन व उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन दिया जाएगा।


कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शिवप्रसाद यादव व संचालन हंसप्रकाश सिंह ने किया। इस मौके पर एसडीएम राजेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी, रमाशंकर सिंह, बीडीओ भीटी व जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed