फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   स्टे वायर में उतरे करंट से झुलसा वृद्ध, ट्रॉमा सेंटर रेफर

स्टे वायर में उतरे करंट से झुलसा वृद्ध, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
स्टे वायर में उतरे करंट से झुलसा वृद्ध, ट्रॉमा सेंटर रेफर
खंभे के तार में उतरे करंट से झुलसा वृद्ध, ट्रॉमा सेंटर रेफर
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। विद्युत खंभे के स्टे-केबल में उतरे करंट की चपेट में आकर एक वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर हैंडपंप से पानी निकालने के दौरान एक महिला करंट से गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर है।

थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत राजेसुल्तानपुर निवासी राजाराम (64) बुधवार सुबह खेत की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि घर से कुछ आगे बढ़ते ही उसका हाथ विद्युत खंभे के स्टे-केबल से छू गया। इससे वह स्टे-केबल में उतरे करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


गुहार पर आसपास मौजूद लोगों ने दोड़कर उसे स्टे-केबल से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आननफानन में उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना था कि लगभग एक पखवारा पहले भी स्टे-केबल में उतरे करंट की चपेट में आकर गांव निवासी युवक झुलस गया था। इसकी शिकायत कई बार पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।


उधर अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खेमापुर निवासिनी रंजना (28) बुधवार सुबह आंगन में लगे हैंडपंप से पानी निकालने के दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। बताया जाता है कि हैंडपंप में टुल्लूपंप लगा हुआ है, उसमें करंट उतर गया था जिससे वह चपेट में आ गई। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed