{"_id":"59eb8f664f1c1b69678b6a56","slug":"15086099681823-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री का जनपद आगमन 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री का जनपद आगमन 23 को
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री कल आएंगे
अंबेडकरनगर। उपमुख्यमंत्री व लोकनिर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्या का जनपद आगमन 23 अक्तूबर को होगा। वे यहां नवनिर्मित गेस्ट हाउस का उद्घाटन करेंगे। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या सोमवार दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। वे कार से सर्किट हाउस जाएंगे जहां भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद बसखारी रोड स्थित नवनिर्मित गेस्ट हाउस का उद्घाटन व विभिन्न प्रमुख मार्गों के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद एडीएम आवास के सामने होने वाली श्रीमद्भागवत कथा में भाग लेंगे। वह चार बजकर 20 मिनट पर हेलीकाप्टर द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। ब्यूरो