फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जिले में उल्लास से मनी भगवान चित्रगुप्त जयंती

जिले में उल्लास से मनी भगवान चित्रगुप्त जयंती

Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जिले में उल्लास से मनी भगवान चित्रगुप्त जयंती
उल्लास के साथ मनी भगवान चित्रगुप्त जयंती
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जिले में शनिवार को भगवान चित्रगुप्त जयंती उल्लास के बनी। कायस्थ समाज के लोगों ने मंदिरों में भगवान चित्रगुप्त व कलम-दावात की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिरों में होने वाले हवन पूजन में बड़ी संख्या में समाज से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

मुख्य आयोजन अकबरपुर नगर स्थित गायत्री मंदिर में हुआ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन करने के बाद कलम-दावात की पूजा की। अध्यक्ष महेश प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि हवन-पूजन के बाद गोष्ठी हुई।
विज्ञापन


इसमें समाज से जुड़े लोगों से संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। इस मौके पर कृष्णकुमार पांडेय, संदीप श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, डॉ. हिमांशु व सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। कहरा सुलेमपुर स्थित सरला धेनु वाटिका में कायस्थों ने अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर पूजा-पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईसी अकबरपुर के शिक्षक सुरेश लाल श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थों को अपने पूर्वजों की गौरव गाथा के प्रति संवेदनशील होकर अहंकार जैसी बुराई को त्याग कर मानवता की सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर उर्मिला श्रीवास्तव, सौम्या श्रीवास्तव, शशि, मनीष व अंशुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


वहीं शिवपुर गयासपुर में भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा पूरे उत्साह के साथ की गई। इस दौरान राजेश, राजू गोपाल, ओमप्रकाश व आदर्श श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा टांडा, भीटी, आलापुर व जलालपुर तहसील क्षेत्रों में जयंती मौके पर विशेष पूजा-अर्चन हुआ। टांडा में भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed