{"_id":"59e893f64f1c1bc1678b66d7","slug":"150841452611-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में किशोर समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में किशोर समेत चार घायल
Updated Thu, 19 Oct 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में किशोर समेत चार लोग घायल
अंबेडकरनगर। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में एक किशोर समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
महरुआ क्षेत्र में ग्राम बरहां निवासी रमाशंकर (36) अपने 12 वर्षीय पुत्र प्रदीप के साथ गुरुवार को बाजार से खरीदारी कर बाइक से लौट रहा था। गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अलीगंज क्षेत्र में एनटीपीसी निवासी राजेंद्र कुमार (40) बुधवार शाम बाइक से घर लौटते समय एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे सीएचसी टांडा से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इब्राहिमपुर क्षेत्र में केदारनगर निवासी बाबूलाल (34) बुधवार देर शाम बाइक से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसों के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।