फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मोटर ठीक करते समय करंट लगने से किशोर की मौत

मोटर ठीक करते समय करंट लगने से किशोर की मौत

Thu, 19 Oct 2017 05:30 PM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
मोटर ठीक करते समय करंट लगने से किशोर की मौत
मोटर ठीक करते लगा करंट, किशोर की मौत
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। मालीपुर क्षेत्र में ट्यूबवेल मोटर आपूर्ति दुरुस्त करने के दौरान करंट लगने से एक किशोर मौत हो गई। उधर अकबरपुर क्षेत्र में स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर एक वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

मालीपुर में सल्लाहपुर निवासी देवेंद्र (14) बुधवार शाम खेत में ट्यूबवेल के मोटर के तार दुरुस्तर कर रहा था। उसी दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। चीख पुकार पर ग्रामीणों ने देवेंद्र को तार से अलग किया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवारीजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर अकबरपुर थानान्तर्गत मिर्जापुर गांव निवासी रामउजागिर (69) गुरुवार सुबह खेत जा रहा था। घर से कुछ दूर उसका हाथ बिजली के खंभे के स्टे वायर से छू गया। उसमें करंट उतरा था जिसक चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया।

गुहार पर ग्रामीणों ने उसे तार से अलग किया। आननफानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed