{"_id":"59e794174f1c1b87698b659b","slug":"15083490228-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव के लिए हुआ मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव के लिए हुआ मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन
अंबेडकरनगर। नगर निकाय चुनाव के लिए प्रशासन ने निर्वाचक नामवलियों का महत्वपूर्ण प्रकाशन बुधवार को कर दिया। उधर चुनाव के लिए प्रभारी व सहायक अधिकारियों की तैनाती में आंशिक संशोधन भी किया गया है।
गौरतलब है कि जिले में अकबरपुर, टांडा व जलालपुर नगर पालिका परिषद तथा अशफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष व सभासदों का चुनाव होना है। जिला प्रशासन ने इसके लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर रखी हैं।
वार्डों व अध्यक्ष का आरक्षण भी लगभग फाइनल हो गया है। इस बीच बुधवार को प्रशासन ने सभी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत की वार्ड वार निर्वाचक नामावली का बहुप्रतीक्षित प्रकाशन बुधवार को कर दिया।
विज्ञापन
एडीएम गिरिजेश त्यागी ने बताया कि सभी निकाय कार्यालयों, जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित मतदान केंद्र व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय पर यह सूची आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी।
उधर जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने प्रभारी अधिकारियों की तैनाती में संशोधन करते हुए एडीएम गिरिजेश कुमार त्यागी को शांति व्यवस्था व आचार संहिता का प्रभारी अधिकारी बनाया है।
अकबरपुर, टांडा व जलालपुर के एसडीएम तथा इन्हीं तहसीलों के सीओ व सभी निकाय के अधिशाषी अधिकारियों को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
अवर अभियंता पीडब्लूडी आयुष्मान सिंह को टेंट, फर्नीचर व ध्वनि प्रकाश व्यवस्था का तथा आपूर्ति निरीक्षक आशुतोष सिंह को खानपान व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। अर्थ एवं संख्या अधिकारी वासुदेव को शिकायत व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है।