{"_id":"59e794114f1c1bc1678b6650","slug":"15083490153-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान बिक्री के लिए किसान करा लें रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान बिक्री के लिए किसान करा लें रजिस्ट्रेशन
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी : डीएम
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के लोहिया भवन परिसर में बुधवार को हुई किसान गोष्ठी में डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि इस बार बिना रजिस्ट्रेशन के क्रय केंद्रों पर किसानों से धान की खरीद नहीं की जाएगी। सभी किसानों को धान की बिक्री करने के लिए समय रहते रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का बढ़ चढ़कर लाभ उठाने का आह्वान किया। कहा कि अगर इसमें किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो इसकी जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें। जिलाधिकारी ने कहा कि एक नवंबर से धान की खरीददारी शुरू हो जाएगी।
किसानों को अपनी उपज बिक्री के लिए किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए शासन ने इस बार सभी किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि किसानों को रजिस्ट्रेशन में न सिर्फ अपना आधार लिंक कराना होगा, बल्कि उस केंद्र का नाम भी अपलोड कराना होगा, जहां उन्हें धान की बिक्री करनी है।
विज्ञापन
जो किसान रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे, वे क्रय केंद्र पर धान की बिक्री नहीं कर सकेंगे। ऐसे में सुचारु ढंग से धान बिक्री के लिए किसान सभी समय रहते रजिस्ट्रेशन करा लें। डीएम ने कहा कि किसानों के हित में विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। वे इनका बढ़ चढ़कर लाभ उठाएं।
इसमें यदि किसी प्रकार की समस्या हो, तो इसकी जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। उपकृषि निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि ति समय समय पर मिट्टी की जांच कराते रहे, जिससे उसकी उर्वरता लगातार बनी रहे।
कहा कि परंपरागत खेती के अलावा तकनीकी खेती की तरफ भी किसानों को ध्यान देना चाहिए, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों से न गुजरना पड़े। इस दौरान डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, धर्मराज सिंह, अनुज सिंह, दिलीप गुप्ता, अमरजीत आदि मौजूद रहे।