{"_id":"59e7940f4f1c1bd7538b829a","slug":"15083490133-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हुए सर्पदंश का शिकार, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हुए सर्पदंश का शिकार, एक गंभीर
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच लोग सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। भीटी थाने के आशाजीतपुर गांव की लीलावती (50) मंगलवार देर शाम शौच के लिए खेत की तरफ जा रही थी।
रास्ते में सांप ने उसे डस लिया। उसे पहले सीएचसी भीटी में भर्ती कराया गया, यहां जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भीटी थाने के भीटी निवासी अरबाज अली (20) बुधवार सुबह खेत में सिंचाई करते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे पहले सीएचसी भीटी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अकबरपुर थाने के भठपुरा गांव की शकुंतला (40) को बुधवार सुबह घर की साफ-सफाई करते समय सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर क्षेत्र के विजयगांव निवासी गिरधारी (32) बुधवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया।
विज्ञापन
इसी थाने के जमुनीपुर बाजार निवासी भरतलाल (42) मंगलवार देर शाम खेत में काम करते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।