{"_id":"59e794034f1c1bc1678b664d","slug":"150834900214-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठे शहर से लेकर गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठे शहर से लेकर गांव
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली आज, रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठे शहर-गांव
अंबेडकरनगर। दीप पर्व का उल्लास एक दिन पहले बुधवार को ही छा गया। शहर से लेकर गांव तक आतिशबाजी के दौर शुरू हो गए। घर रंग-बिरंगी झालर व मिट्टी के दीपक से जगमगा उठे। शहरी क्षेत्रों की इमारतों व मंदिरों में हुई साज-सजावट बरबस ही लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।
देर शाम तक युवाओं व बच्चों ने छोटी दीपावली पर्व का उल्लास मनाया। उधर, पूरे दिन अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजार गुलजार रहे। लोगों ने आभूषण, कपड़ा व मिठाई की जमकर खरीदारी की। छोटी दीपावली की धूम बुधवार को पूरे दिन जिले में दिखाई दी।
सुबह से ही इसे लेकर युवाओं व बच्चों में उल्लास का माहौल रहा। रोशनी के पर्व के मद्देनजर लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों को सजा रखा है। शाम होते ही समूचा जिला रंगबिरंगी झालरों व मिट्टी के दीपों की रोशनी से नहा उठा।
विज्ञापन
भवनों की आकर्षक साज-सजावट बरबस ही लोगों को अपनी तरह आकर्षित करने लगी। दीप पर्व की खुशियां लोगों के चेहरे पर साफ झलक रही थीं। शाम होते ही अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा।
हालांकि इस बार लोगों ने ज्यादातर ऐसे पटाखों का प्रयोग किया जो पर्यावरण के लिए कम हानिकारक थे। तेज आवाज वाले पटाखे कम ही दिखे, फिर भी आवाज वाले पटाखे ही भारी पड़ते दिखे। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली की झालर से साज-सजावट लोगों ने कर रखी थी।
परंपरागत ढंग से मोमबत्तियों व दीपक से की गई सजावट व रोशनी की भव्यता देखते ही बन रही थी। जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्र शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे।
यही हाल टांडा, जलालपुर, बसखारी, इल्तिफातगंज, जहांगीरगंज, रामनगर, मालीपुर, कटेहरी व भीटी आदि क्षेत्रों का भी रहा। इससे पहले पर्व की बधाई देने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया जो देर रात चलता रहा।