फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   किसानों को मिला सरसों की बेहतर खेती का टिप्स

किसानों को मिला सरसों की बेहतर खेती का टिप्स

Sun, 15 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
किसानों को मिला सरसों की बेहतर खेती का टिप्स
किसानों को मिले सरसों की बेहतर खेती के टिप्स
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र पांती के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रवि प्रकाश मौर्य ने सरसों की खेती करने वाले किसानों को कई टिप्स दिए। उन्होंने सरसों की कई उन्नत प्रजातियों के बारे में भी बताया। डॉ. रवि प्रकाश मौर्य ने किसानों को टिप्स देते हुए कहा कि बोआई से पहले मिट्टी पलटने वाले हल से खेत की जोताई कर लें।

इसके बाद पाटा लगाकर मिट्टी को भुरभुरा बना लें। यदि खेत में नमी की कमी है तो पलेवा करके उसे तैयार करना चाहिए। इसके बाद रोटावेटर से जोताई करनी चाहिए ताकि भूमि अच्छी तरह तैयार हो जाए।
विज्ञापन


उन्होंने सरसों की बोआई के बारे में बताते हुए कहा कि अक्तूबर का पहला पखवाड़ा सरसों की बोवाई के लिए सबसे उचित होता है। किसी भी दशा में बोआई 20 अक्तूबर तक कर लेनी चाहिए। उन्होंने किसानों को सरसों के कुछ उन्नत प्रजातियों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सरसों की बोआई के तरीकों की भी किसानों को जानकारी दी। बताया कि बोआई लाइन से लाइन 45 सेेंटीमीटर की दूरी होनी चाहिए तथा बीज की दूरी 15 सेंटीमीटर पर गहरे कूड़ों में करें। बोआई के समय 120 किलोग्राम नाइट्रोजन, 60 किलोग्राम फास्फोरस व 60 किलोग्राम पोटाश प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करें।

पहली सिंचाई बोआई के 25 से 30 दिन बाद करनी चाहिए। इसके बाद 132 किलोग्राम यूरिया डालें। यदि पौधे घने हों तो कुछ पौधों को निकालकर उनकी दूरी 15 सेंटीमीटर कर देना आवश्यक है। खर-पतवार नष्ट करने के लिए निराई-गुड़ाई करना जरूरी है।


नमी की कमी हो तो फूल आने के समय तथा दाना भरने की अवस्था में सिंचाई करनी चाहिए, इससे उपज अच्छी होती है। यदि फसल पर आरा मक्खी का प्रकोप दिखे तो इसकी रोकथाम के लिए एक सूडी प्रति पौधा दिखाई देने पर मैलाथियान पांच प्रतिशत व 25 किलोग्राम धूल प्रति हेक्टेयर की दर से डालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed