फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अशरफी तराने के साथ शुरू हुआ किछौछा का सात दिनी उर्स

अशरफी तराने के साथ शुरू हुआ किछौछा का सात दिनी उर्स

Sat, 14 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
अशरफी तराने के साथ शुरू हुआ किछौछा का सात दिनी उर्स
अशरफी तराने के साथ किछौछा में उर्स का आगाज
विज्ञापन


बसखारी। अशरफी तराने के बीच शनिवार को महान सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी के सात दिवसीय 631वें सालाना उर्स का आगाज हुआ। सज्जानशीं सै. मोहिउद्दीन अशरफ ने परचम कुशाई कर सालाना उर्स की औपचारिक शुरुआत कर देश में सुख-शांति की दुआ की।

उधर उर्स में भाग लेने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह परिसर पहुंच गए। जायरीन को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए इंतेजामिया कमेटी ने आवश्यक तैयारियां कर रखी थीं।
विज्ञापन


दरगाह परिसर के मलंग गेट पर अशरफी तराने के बीच सज्जादानशीन सै. मोहिउद्दीन अशरफ ने परचम कुशाई की। सज्जादानशीन ने कहा कि महान सूफी संत ने सदैव आपसी भाईचारगी की डोर मजबूत करने का पैगाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनके बताए आदर्शों पर चलकर समाज व देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इस दौरान इंतेजामिया कमेटी अध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी, वरिष्ठ अधिवक्ता निजाम अशरफ, फौजान अशरफ चांद, गनीदार शाह, नई अशरफ, मुश्ताक, लल्लू खादिम, मसूदुल हसन एडवोकेट आदि मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed