{"_id":"59e250ec4f1c1b9f678b5ba0","slug":"15080041413-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर चलते समय अनुशासित रहें युवक युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर चलते समय अनुशासित रहें युवक युवतियां
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सड़क पर अनुशासित रहें युवक-युवतियां’
जहांगीरगंज। युवाओं को सड़क पर चलते समय अनुशासन का परिचय देना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ मार्ग की समस्या दूर होगी, वरन जीवन पर मंडराने वाला खतरा भी कम होगा। यह सीख शनिवार को जहांगीरगंज थाना प्रभारी बेचूसिंह यादव ने दी।
वे जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के फतेह मोहम्मद मेमोरियल इंटर कॉलेज जहांगीरगंज में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस पाठशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कहा कि ऐसे प्रयास समय-समय पर चलते रहने चाहिए।
मीडिया की आवाज दूर तक सुनाई देती है और उसका असर काफी गहरा होता है। इसलिए इन आयोजनों की महत्ता और भी बढ़ जाती है। थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि उन्हें पुलिस से डरने की जरूरत नहीं। पुलिस सिर्फ गलत काम करने वाले लोगों पर सख्ती दिखाती है।
विज्ञापन
कई बार झूठी सूचना देने या सूचना देने के बाद मोबाइल बंद कर लेने व सही बात भी न मानने पर ही पुलिसकर्मियों में कई बार झुंझलाहट बढ़ती है। इससे ही वे न चाहते हुए भी ऐसा आचरण कर डालते हैं, जो सामने वाले को अनुचित लगता है।
लोगों को यह सोचना चाहिए कि दिनरात काम करने वाले पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ाने की बजाए किस तरह से एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर उनका सहयोग किया जाए। मुख्य अतिथि ने युवाओं से कहा कि वे जब विद्यालय के बाहर हों, तो भी विद्यालय व परिवार की गरिमा का ध्यान रखें।
उनके सार्वजनिक आचरण से परिवार की गरिमा पर असर पड़ता है। उन्होंने छात्र छात्राओं से आह्वान किया कि वे सड़क पर चलते समय सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें। परिवार के उन सदस्यों को जरूर अच्छे किस्म का हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें, जो दो पहिया वाहन का प्रयोग कर रहे हों।
विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद हारून अंसारी ने कहा कि यह समूचे जहांगीरगंज क्षेत्र तथा उनके विद्यालय का सौभाग्य है कि यह आयोजन यहां हो रहा हैै। फाउंडेशन के प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि मीडिया हाउस भी लगातार राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। ऐसे योगदान की जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है।
प्रधानाचार्य मोहम्मद तौफीक ने भरोसा दिलाया कि यहां पाठशाला में बताई गई बातों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इस मौके पर मोहम्मद अरशद, आरबी पांडेय, मेराज अहमद, इरफान, खुर्शीद, राजेंद्र यादव, कुशल पाल व चंद्रभान यादव आदि मौजूद रहे।