{"_id":"59c7ec8c4f1c1b99688b6414","slug":"150627448215-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेन्द्र कर्मियों की लापरवाही से मौत की भेंट चढ़ा निजी लाइनमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेन्द्र कर्मियों की लापरवाही से मौत की भेंट चढ़ा निजी लाइनमैन
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शटडाउन के बावजूद चालू कर दी आपूर्ति, निजी लाइनमैन की मौत
अंबेडकरनगर। आपूर्ति की गड़बड़ी दुरुस्त करने खंभे पर चढ़े एक निजी लाइनमैन की रविवार को करंट लगने से जान चली गई। आरोप है कि निजी लाइनमैन अकबरपुर उपकेन्द्र से शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़ा था। उपकेंद्र कर्मियों ने मरम्मत कार्य होने से पहले सप्लाई चालू कर दी जिससे निजी लाइनमैन करंट की चपेट में आया।
इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अकबरपुर क्षेत्र में सोनगांव का रहने वाला दिलीप कुमार (26) पुत्र पिंजाली निजी लाइनमैन के तौर पर क्षेत्र में विद्युत गड़बड़ी सही करने का करता था। रविवार को ग्रामीणों की सूचना पर वह सोनगांव घटकना स्थित एक मुर्गी फार्म के निकट विद्युत आपूर्ति की गड़बड़ी दूर करने गया था।
बताया जाता है कि उसने उपकेन्द्र अकबरपुर पर फोन कर शटडाउन लिया। इसके बाद गड़बड़ी दूर करने के लिए पोल पर चढ़ गया। शटडाउन के पांच मिनट बाद ही अचानक आपूर्ति शुरू कर दी गई। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। तार से लिपट कर बुरी तरह जख्मी हो गया। यह देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
ग्रामीण जब तक बचाव का प्रयास करते तब तक उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने उपकेन्द्र पर दी तब आपूर्ति रोकी गई। ग्रामीणों से मिली सूचना पर अकबरपुर कोतवाली प्रभारी बृजेश मिश्र छानबीन करने गांव पहुंचे। ग्रामीणों के बयान लेने के बाद दिलीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस घटना से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है।
पोल पर पोस्टर लगाते करंट से किशोर झुलसा
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में ग्राम मिर्जापुर निवासी ईशू शर्मा (14) रविवार को बिजली के पोल पर पोस्टर चिपका रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे ईशू को परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
नहीं लिया था शटडाउन
उपकेंद्र से निजी लाइनमैन को शटडाउन मिलने की बात सही नहीं है। अधिकृत लाइनमैन को ही शटडाउन दिया जाता है। इस मामले में जानकारी की जा रही है।
-एके यादव, अधिशासी अभियंता