{"_id":"59b97a164f1c1b1f688b46d5","slug":"150532766361915-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में 1915 किसानों को मिला ऋण मोचन योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में 1915 किसानों को मिला ऋण मोचन योजना का लाभ
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1915 किसानों को मिला ऋणमाफी योजना का लाभ
जलालपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की तरफ से अपने संकल्प पत्र में किसानों की कर्जमाफी के लिए किए गए वादे को पूरा कर रही है। किसानों के हितों को लेकर सरकार गंभीर है।
आने वाले समय में किसानों को और भी लाभ दिया जाएगा। बुधवार को जलालपुर में आयोजित समारोह में कुल 1915 किसानों को ऋण मोचन योजना के तहत प्रमाण पत्र सौंपा गया।
ये बातें बुधवार को जलालपुर के नरेन्द्रदेव इंटर कालेज में ऋ णमोचन योजना के तहत आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह में सांसद हरिओम पाण्डेय ने कही। योजना के तहत सांसद ने बुधवार को 1915 किसानों को ऋण मुक्ति का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
कहा कि सरकार किसान हितों को लेकर पूरी तरह गंभीर है। किसानों की आय दो गुनी करने के लिए सभी आवश्यक प्रयास चल रहे हैं। किसानों को पूरे धैर्य के साथ सरकार का सहयोग करना चाहिए।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने कहा कि सरकार फसली ऋण माफी योजना के तहत किसानों को लाभांवित कर रही है। कहा कि जब तक देश का किसान खुशहाल नहीं होगा, तब तक देश में खुशहाली नहीं आ सकती।
सरकार इसी उद्देश्य से किसानों के हित में नई नई योजनाओं का संचालन कर रही है। इस मौके पर राजेश सिंह, शिवपूजन वर्मा, गोपाल कसौधन, केशवप्रसाद, महेन्द्र सिंह, एसडीएम राकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ धर्मराज सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर टांडा विधायक संजू देवी ने बताया कि गुरुवार को टांडा ब्लाक परिसर में समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें फसली ऋण लेने वाले चयनित 2 हजार किसानों को ऋण मोचन का प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसडीएम टांडा नरेन्द्र सिंह कार्यक्रम की तैयारियां में जुटे हैं।