{"_id":"59b97a0b4f1c1bb6688b4626","slug":"15053276529-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामने आए कैबिनेटमंत्री के बिगड़े बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामने आए कैबिनेटमंत्री के बिगड़े बोल
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ अधिकारी अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं : ओमप्रकाश
अंबेडकरनगर। कुछ अधिकारी अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं जो सुधरने वाले नहीं हैं। ओमप्रकाश गब्बर बनकर उन्हें सुधारेगा। पूर्वांचल राज्य के गठन के लिए मैंने ही प्रभावी संघर्ष शुरू किया है। इसके बिना पूर्वांचल का विकास नहीं हो सकता।
ये बातें भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट के निकट आयोजित सम्मेलन में कही।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिहार की तरह शराब बंद होनी चाहिए। यह भी कहा कि सपा व बसपा के कुछ नेता बीजेपी का झंडा पकड़ लिए हैं, वही लोग चिल्ला रहे हैं कि काम नहीं हो रहा है। मैंने शराब बंदी की आवाज उठाई है लेकिन सरकार को राजस्व दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
केंद्र व प्रदेश सरकारें आम जनता के हितों को लेकर गंभीर हैं। चहुमुखी विकास हो रहा है। आवागमन को बेहतर बनाने के लिए जहां सड़कों का निर्माण हो रहा है, वहीं स्कूलों की व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है। जरूरत है आम जनता सरकार के विकास कार्यों को सुचारु बनाने में सहयोग करे।
जल्द ही राजभर समाज के लोगों का भी हित प्राथमिकता पर तय होगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत हैं।
इससे पहले जिलाध्यक्ष रामचरन राजभर के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव लालजी राजभर, अशोक राजभर, रमेश यादव, बाबूराम व अजय प्रजापति आदि मौजूद रहे।