{"_id":"599dca9f4f1c1b715f8b465c","slug":"15035132721120-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक आई महिला से बदमाशों ने छीने 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक आई महिला से बदमाशों ने छीने 20 हजार
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक आई महिला से छीने 20 हजार
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक जाफरगंज में एक महिला से बदमाश ने 20 हजार रुपये छीन लिए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, बदमाश वहां से भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाश की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन कैमरा खराब मिला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उधर उपभोक्ताओं ने घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक में सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। लंबे समय से सीसीटीवी कैमरा खराब है, लेकिन उसे ठीक कराने की सुध नहीं है।
बुधवार सुबह मालीपुर थाना अंतर्गत आलमपुर अखईपुर गांव निवासिनी मनराजी देवी अपनी बहू के साथ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक जाफरगंज पहुंची। विड्राल फॉर्म भरकर उसने 20 हजार रुपये निकले। बताया जाता है कि जैसे ही कर्मचारी ने 20 हजार रुपये महिला को देने के लिए काउंटर पर रखा, उसी बीच बगल में खड़े एक बदमाश ने नोटों की गड्डी छीन ली। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह रुपये लेकर भाग खड़ा हुआ। महिला की गुहार पर आसपास के लोग एकत्र हुए और बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद बदमाश की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरा देखना चाहा लेकिन वह खराब मिला। बाद में पीड़िता ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
उधर घटना पर उपभोक्ताओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि बैंक में उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की गंभीरता बैंक प्रशासन द्वारा नहीं दिखाई जा रही है। लंबे समय से सीसीटीवी कैमरा खराब है लेकिन उसे दुरुस्त कराने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।