फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कटान के दबाव में बहा मुबारकपुर में बना ठोकर

कटान के दबाव में बहा मुबारकपुर में बना ठोकर

Wed, 23 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
कटान के दबाव में बहा मुबारकपुर में बना ठोकर
मुबारकपुर में बना ठोकर सरयू में बहा
विज्ञापन

टांडा/राजेसुल्तानपुर। सरयू नदी के जलस्तर में कमी के साथ ही कटान का सिलसिला शुरू हो गया है। मुबारकपुर में बाढ़ खंड द्वारा बनाया गया ठोकर नंबर-22 का एक हिस्सा कटान की जद में आकर बह गया। टांडा व आलापुर तहसील मिलाकर कुल 10 गांव ऐसे हैं जो कटान की जद में हैं। इस बीच प्रशासन ने बुधवार को एक बार फिर से दोनों तहसील क्षेत्र के प्रभावित परिवारों के बीच आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया।
सरयू के जलस्तर में तेजी से आ रही कमी ने अब कटान का खतरा बढ़ा दिया है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 99 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचने के बाद अब खतरे से महज 47 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में कमी के चलते कटान का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इस बीच मंगलवार देर शाम मुबारकपुर में बाढ़ कार्य खंड द्वारा बनाया गया ठोकर नंबर-22 का एक हिस्सा बह गया। स्थानीय लोगों ने बोरियों में ईंट भरकर कटान रोकने का प्रयास किया। कटान की सूचना अधिकारियों को दी गई। जानकारी मिलते ही अवर अभियंता प्रदीप कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और वहां मरम्मत कार्य कराया। कहा कि कटान को लेकर कोई परेशानी नहीं है। उधर नदी के जलस्तर में कमी के बावजूद माझा क्षेत्र के छह गांव में कटान का खतरा बरकरार है। नदी का पानी कम होने के बाद भी माझा उलटहवा, माझा करमपुर, माझा छज्जापुर, आसोपुर व माझा अवसानपुर आदि जगहों पर ग्रामीणों की मुश्किलें बरकरार हैं। एसडीएम नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बुधवार को एक बार फिर से टीम ने बाढ़ से प्रभावित 550 परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की। बीते दिनों ही इन परिवारों को जरूरी खाद्य सामग्री सौंपी गई थी।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार जलस्तर में कमी होने के बाद भी गांवों में पानी बरकरार है। पटपरवा, कल्लू का पूरा, अराजी देवारा व हंसू का पूरा गांव में कटान का खतरा बना हुआ है तो वहीं लगभग आधा दर्जन से अधिक गांवों में अभी भी पशुओं के चारे का संकट बना है। तहसील प्रशासन ने इस बीच बुधवार को एक बार फिर से आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण प्रभावित परिवारों के बीच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम गिरिजेश त्यागी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को सभी जरूरी मदद लगातार पहुंचाई जा रही है। और भी जो आवश्यक इंतजाम महसूस किए जाएंगे, उसे पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed