{"_id":"599dc3214f1c1b715f8b45ad","slug":"15035113551-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे में उतरे करंट से युवक झुलसा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे में उतरे करंट से युवक झुलसा, गंभीर
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से दो लोग झुलसे, एक गंभीर
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र बसखारी अंतर्गत मसड़ा मोहनपुर गांव में खेत में सिंचाई के लिए जा रहा युवक खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत केदारनगर निवासिनी महिला साफ-सफाई के दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई।
मसड़ा मोहनपुर गांव निवासी बाबूराम (38) बुधवार सुबह खेत की तरफ जा रहा था। जब वह घर से कुछ आगे बढ़ा तो इसी बीच उसका हाथ बिजली के खंभे से छू गया। इससे वह करंट की चपेट में वह आ गया। गुहार पर पहुंचे परिवारीजन व ग्रामीणों ने उसे खंभे से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आननफानन में उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे पहले भी कई बार खंभे में करंट उतर चुका है लेकिन शिकायत के बावजूद कोई गंभीरता पावर कार्पोरेशन अधिकारियों द्वारा नहीं दिखाई जा रही है। उधर इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत केदारनगर निवासिनी विमला देवी (26) बुधवार को उस समय पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई, जब साफ-सफाई के दौरान वह पंखा उठाकर दूसरे स्थान पर रख रही थी। महिला की चीख-पुकार पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे पंखे से अलग किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।