{"_id":"599dc31a4f1c1b715f8b45a7","slug":"15035113479-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी समेत चार को सांप ने डसा, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी समेत चार को सांप ने डसा, एक गंभीर
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी समेत चार को सांप ने डसा, एक गंभीर
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक किशोरी व तीन महिलाएं सर्पदंश का शिकार हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
बेवाना थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासिनी संगीता (40) मंगलवार देर शाम सर्पदंश का शिकार हो गई, वह हैंडपंप के निकट बर्तन धो रही थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत चांदपुर भटपुरा गांव निवासिनी इसरावती (46) को बुधवार सुबह खेत की तरफ जाने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, महरुआ थाना अंतर्गत आसिया बानो (30) को बुधवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया जब वह घर की साफ-सफाई कर रही थी। जानकारी होने पर परिवारीजनों ने आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनके अलावा, टांडा थाना अंतर्गत डुबरापुर गांव निवासिनी मनीषा (12) को मंगलवार देर शाम सांप ने डस लिया। वह घर के बाहर खेल रही थी। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो