फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जाम से दिनभर कराहता रहा अकबरपुर नगर

जाम से दिनभर कराहता रहा अकबरपुर नगर

Wed, 23 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
जाम से दिनभर कराहता रहा अकबरपुर नगर
जाम से दिनभर कराहता रहा अकबरपुर
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र अकबरपुर में जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। बाइपास व रिंगरोड का निर्माण न होने व सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से प्रतिदिन लगभग हर समय लोगों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। बुधवार को भी लगभग पूरे दिन विभिन्न मार्गों पर लगने वाले जाम के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

बुधवार को दोपहर से ही अकबरपुर नगर के विभिन्न मार्गों पर लोगों को जाम की मुश्किलें झेलनी पड़ीं। अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग, पुराने तहसील तिराहा, शहजादपुर चौक, सब्जी मंडी, बस स्टेशन क्षेत्र में लगभग पूरे दिन रुक-रुककर जाम लगता रहा। इसमें फंसे लोगों को इससे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुराने तहसील तिराहा पर जाम में फंसी शिक्षिका राधिका ने कहा कि जाम के चलते उन्हें अक्सर विद्यालय पहुंचने में विलंब हो जाता है। जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाना चाहिए। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय पर लंबे समय से रिंगरोड व बाइपास निर्माण की मांग की जा रही है। लगभग ढाई वर्ष पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फैजाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान रिंगरोड निर्माण की घोषणा की थी लेकिन प्रक्रिया इससे आगे नहीं बढ़ सकी। सड़कों पर लगातार बढ़ते दबाव व पटरियों पर अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। लोगों का मानना है कि यदि अतिक्रमण ही हटवा दिया जाए तो भी जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। उधर एडीएम गिरिजेश त्यागी ने बताया कि जाम की समस्या दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed