{"_id":"597f5ba54f1c1bff448b46eb","slug":"15015188458-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंगनबाड़ी ने किया प्रदर्शन
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानदेय बढ़ोतरी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। विभिन्न समस्याओं को लेकर एकजुट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि आश्वासन देने के बावजूद सरकार मानदेय में बढ़ोतरी नहीं कर रही है। ऐसे में सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 17 अगस्त को लखनऊ में वादा याद दिलाओ रैली निकालेंगी।
जिलाध्यक्ष कामिनी तिवारी के आह्वान पर सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जिला मुख्यालय पहुंची। अकबरपुर प्राथमिक विद्यालय में एकजुट कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहीं कामिनी ने आंदोलन को धार देने की अपील की। कहा कि सरकार उनके साथ वादाखिलाफी कर रही है। आश्वासन दिए जाने के बावजूद उनके मानदेय में वृद्धि नहीं की गई। जबकि उन लोगों से विभागीय कार्य के अलावा अतिरिक्त कार्य भी लिया जाता है। इस बावत उन लोगों को अलग से कोई मानदेय भी नहीं दिया जाता। कम मानदेय व बढ़ती महंगाई के बीच उन लोगों को परिवार का खर्च चलाने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए प्रांतीय आह्वान पर 17 अगस्त को लखनऊ में वादा याद दिलाओ रैली आयोजित की जा रही है। रैली में जिले से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचना होगा। कहा कि रैली की सफलता से ही उनकी आवाज प्रभावी ढंग से प्रदेश सरकार तक पहुंच सकेगी। बाद में डीएम व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी भेजा गया। इस मौके पर माधुरी वर्मा, यमुना देवी, किरन, संध्या, विजय लक्ष्मी, कौशिल्या व सरिता वर्मा आदि मौजूद रहीं।