{"_id":"5969040e4f1c1b44378b4636","slug":"15000546071424-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे से स्थिर है सरयू नदी का जल स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे से स्थिर है सरयू नदी का जल स्तर
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे से सरयू का जलस्तर स्थिर
विद्युतनगर। सरयू नदी का जल स्तर पिछले 24 घंटे से स्थिर बना हुआ है। खतरे के निशान से लगभग 12 सेमी नीचे पहुंचकर उसमें वृद्धि रुक गई है। हालांकि नदी के पानी में हो रहे उतार चढ़ाव के चलते ग्रामीणों की चिंता अभी बनी हुई है।
टांडा तहसील से होकर गुजरने वाली सरय के जलस्तर में एक पखवारे से बढ़ने व घटने का दौर जारी है। बीच बीच में नदी का पानी एक से दो दिन तक स्थिर रहता है तो उसके बाद कभी उसमें तेजी से वृद्धि होने तो कभी घटने का दौर शुरू हो जाता है। फिलहाल नदी के इर्द गिर्द के क्षेत्र में रह रहे लोगों के लिए थोड़ा सुकून है। दरअसल नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे से स्थिर बना हुआ है। शुक्रवार देर शाम नदी का पानी चेतावनी बिन्दु 92.730 मीटर से 12 सेमी नीचे था। लगभग यही स्थिति पूरे दिन रही। एक दिन पहले गुरुवार शाम को भी नदी का जलस्तर इतना ही दर्ज हुआ था। ग्रामीणों की चिंता यह है कि ऐसा न हो कि एक दो दिन में फिर से नदी के पानी में बढ़ोत्तरी हो जाए। इससे नजदीकी क्षेत्र में रह रहे लगभग एक दर्जन गांव के ग्रामीणों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उधर एसडीएम टांडा नरेन्द्र सिंह ने कहा कि नदी का जल स्तर स्थिर है। अभी तक सब कुछ सामान्य है।