{"_id":"5969040c4f1c1b8d7a8b471b","slug":"15000546058-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में बगैर मान्यता संचालित मिले विद्यालय में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में बगैर मान्यता संचालित मिले विद्यालय में जड़ा ताला
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लेकर बीईओ ने मारा छापा, स्कूल किया सील
जहांगीरगंज। मान्यता के बिना संचालित स्कूलों के प्रति बेसिक शिक्षा विभाग ने रुख सख्त किया है। ऐसे ही एक स्कूल पर बीईओ ने छापेमारी कर शुक्रवार को पुलिस की मदद से ताला जड़ दिया। यह कार्रवाई करने पहुंची टीम को देखते ही विद्यालय के अध्यापक भाग खड़े हुए। इसके बाद वहां अध्ययनरत 50 से अधिक बच्चों को घर भेज दिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य विद्यालय संचालकों में हड़कंप मच गया है।
गौरतलब है कि ग्रीष्मावकाश के बाद एक बार फिर स्कूलों का संचालन शुरु हुआ तो बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यालयों पर सख्ती शुरू की जो बिना मान्यता के चल रहे हैं। इससे पहले ऐसे कई विद्यालयों को नोटिस भी दी जा चुकी है। हालांकि ऐसी नोटिस को विद्यालय संचालकों ने नजर अंदाज कर मनमाने ढंग से संचालन जारी रखा। इस बीच जहांगीरगंज के खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र त्रिपाठी ने को फत्तेपुर खास गांव में किसान बालिका प्राथमिक विद्यालय का संचालन बिना मान्यता के होने की सूचना मिली। जहांगीरगंज पुलिस के साथ शुक्रवार को बीईओ ने गांव के स्कूल जा पहुंचे। पुलिस व अधिकारी को देखते ही विद्यालय में हड़कंप मच गया। शिक्षण कार्य में लगे शिक्षक व कर्मचारी भाग निकले। अधिकारियों ने स्कूल में मौजूद करीब 50 बच्चों को एक स्थानीय कर्मचारी के साथ उनके घर भेजा। इसके बाद टीम ने विद्यालय का मुख्य गेट बाहर से बंद कर ताला जड़ दिया। विद्यालय को सीज करने की कार्रवाई के साथ ही एक नोटिस भी चस्पा की गई। इसमें कहा गया कि यदि बिना मान्यता प्राप्त इस विद्यालय को फिर से खोला गया तो कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
22 विद्यालयों पर होगी कार्रवाई
जहांगीरगंज क्षेत्र में 22 ऐसे विद्यालय ऐसे हैं जिनका संचालन बिना मान्यता के हो रहा। इन सभी को नोटिस दी जा चुकी है। गर्मी के अवकाश के बाद ऐसे विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
शैलेन्द्र त्रिपाठी बीईओ जहांगीरगंज