फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   150 years old railway station will be grounded

Ambedkar Nagar News: जल्द जमींदोज हो जाएगा 150 वर्ष रेलवे स्टेशन

Sun, 28 Jan 2024 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
150 years old railway station will be grounded
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर बस कुछ ही दिनों में बदल जाएगी। यहां चल रहे सुंदरीकरण कार्य के तहत नए भवन में सामान को शिफ्ट कराने का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही 150 वर्ष पुराने स्टेशन के पुराने भवन जमींदोज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

करीब तीन वर्ष पहले वर्ष 2021 में 25 करोड़ से अधिक की लागत से अकबरपुर रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का काम शुरू हुआ था। स्टेशन पर एक नंबर प्लेटफॉर्म से दूसरे नंबर प्लेटफाॅर्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज के साथ ही स्टेशन का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। प्लेटफॉर्म नंबर दो का विस्तार भी हुआ है। पुराने स्टेशन भवन को गिराकर नए प्लेटफार्म नंबर एक के निर्माण व लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा होने को है।
विज्ञापन

नए प्लेटफाॅर्म से ट्रेनों का आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुराने भवन का गिराया जाना शेष रह गया है। इस काम को तेजी से पूरा करने के लिए वर्षों पहले बने जीआरपी थाना, आरपीएफ थाना के साथ ही स्टेशन से जुड़े सामानों को नए भवन में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रविवार को दर्जनों कर्मचारी सामानों को नए भवन में ले जाने में जुटे दिखे। साथ ही जिन कमरों से सामान हटा लिया गया था उनके ऊपर से टीनशेड आदि को उतारने का काम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद है कि इसी सप्ताह इस भवन को खाली कर दिया जाएगा। इसके बाद कार्यदायी संस्था इन भवनों को जमींदोज करने का काम शुरू कर देगी। इससे आने वाले समय में अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को यहां का नजारा बदला नजर आएगा। स्टेशन का संचालन नए भवन में शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों को कई जरूरी सुविधाएं मिलने लगेंगी।



तेजी से चल रहा काम
नया स्टेशन भवन बनकर तैयार हो चुका है। उसमें सामानों को शिफ्ट किया जा रहा है। प्लेटफाॅर्म नंबर एक के निर्माण में और तेजी आए इसके लिए जल्द ही पुराने भवन को गिराया जाएगा। अन्य कार्यों को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। - विनोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक, अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed