फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   15 thousand prize crook arrested

15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Thu, 24 Mar 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
15 thousand prize crook arrested
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली पुलिस ने 15 हजार के अंतरजनपदीय इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उप निरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ गुरुवार को क्षेत्र के ताहापुर इस्माइलपुर गांव के पास चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी बीच अंतरजनपदीय 15 हजारी इनामी बदमाश नरेंद्र कुमार निवासी गौरा गहनी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नरेंद्र कुमार लगभग 5 वर्ष से जलालपुर कोतवाली पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। वर्ष 2017 में उसके विरुद्ध जालसाजी के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था। पुलिस काफी सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम में शिवांगी के अलावा कपिल देव यादव व रामू रघुवंशी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed