{"_id":"627ea8cd6a609b63a30d2227","slug":"15-lakh-ex-gratia-given-to-the-sons-of-home-guards-ambedkar-nagar-news-lko6304741121","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड के पुत्रों को दी 15 लाख अनुग्रह राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड के पुत्रों को दी 15 लाख अनुग्रह राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव की ड्यूटी के दौरान दिवंगत होमगार्ड के आश्रितों को शुक्रवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट में 15 लाख रुपये अनुग्रह राशि प्रदान की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आश्रितों को जो भी जरूरी सुविधाएं होंगी, वह मुहैया करायी जाएंगी। डीएम ने परिवारीजनों से धनराशि का सदुपयोग करने की सलाह दी।
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के उतरेथू गड़ेरिया का पूरा निवासी बुधिराम पाल की विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक मौत हो गई थी। शुक्रवार को डीएम सैमुअल पॉल एन ने कलेक्ट्रेट सभागार में दिवंगत होमगार्ड के पुत्र जितेंद्र पाल व शिवशंकर पाल को अनुग्रह राशि के 15 लाख रुपये उनके खाते में प्रदान किए।
इसके बाद योजना का स्वीकृति पत्र सौंपा। डीएम ने दिवंगत होमगार्ड के परिवारीजनों के बेहतर भविष्य की कामना की। साथ ही परिवारीजनों को पैसों का सदुपयोग करने की सलाह दी। कहा कि बेहतर शिक्षा व रोजगारपरक बनाने में पैसों का उपयोग करें। डीएम ने परिवारीजनों को भरोसा दिलाया कि आगे भी शासन की ओर से जो भी सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी, उसका लाभ दिया जाएगा।