फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   15 delegates were elected amidst much hustle and bustle

Ambedkar Nagar News: गहमा गहमी के बीच चुने गए 15 डेलीगेट

Fri, 04 Oct 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 04 Oct 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
15 delegates were elected amidst much hustle and bustle
अंबेडकरनगर। सहकारी गन्ना विकास समिति में सामान्य निकाय के डेलीगेट के लिए बृहस्पतिवार को अकबरपुर ब्लाक में मतदान प्रक्रिया अपनाई गई। भारी गहमागहमी के बीच हुए चुनाव में कुल 15 डेलीगेट मतदान के लिए चुने गए जबकि 457 का निर्विरोध चयन हुआ। जिले में सहकारिता से जुड़े नौ क्षेत्रों के लिए प्रतिनिधि सदस्य के चुनाव की प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। कुल 1499 सदस्य के सापेक्ष बड़ी तादाद में सदस्य बीते दिनों ही निर्विरोध हो गए। इस बीच बृहस्पतिवार को अकबरपुर ब्लाक में 15 सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में इसके लिए मतदान कराया गया। अलग अलग डेलीगेट को मतों की गणना के बाद विजयी घोषित किया गया। अब सात अक्तूबर से डायरेक्टर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। इस दिन मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 10 को नामांकन जबकि 16 को मतदान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed