फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   15 cm from the red mark. Saryu water reached above

लाल निशान से 15 सेमी. ऊपर पहुंचा सरयू का पानी

Tue, 17 Aug 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
15 cm from the red mark. Saryu water reached above
टांडा। सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है। मंगलवार की शाम 4 बजे तक नदी का पानी खतरे के लाल निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। पानी के तेज बहाव के चलते नगर पंचायत इल्तिफातगंज के औरंगाबाद मोहल्ले में नदी के किनारे कटान तेजी से होने लगी है। तेज कटान होने से आसपास के लोगों में दहशत है। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम अभिषेक पाठक ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर बाढ़ कार्य खंड के अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

इस वर्ष सरयू नदी का जलस्तर तीसरी बार बढ़ना शुुरू हो गया है। मंगलवार की शाम 4 बजे तक नदी का पानी खतरे के लाल निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। नदी के किनारे बसे औरंगाबाद मोहल्ले में पानी के तेज बहाव के चलते कटान शुरू हो गई है। बताया जाता है कि कई पेड़ कटाने के चलते नदी में समा गए है।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों ने पहले से वहां पर बोल्डर गिराकर ठोकर बनाने की मांग की थी, लेकिन बाढ़ कार्य खंड के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। नदी का जलस्तर बढ़ने व कटान तेज होने से आसपास के लोगों में दहशत है। इसी बीच मामले की जानकारी होने पर मंगलवार को एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक औरंगाबाद पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed