{"_id":"5957e7334f1c1b472e8b4d4c","slug":"14989330914-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न से नाराज होमगार्डों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न से नाराज होमगार्डों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्पीड़न से नाराज होमगार्डों का प्रदर्शन
अंबेडकरनगर। विभिन्न मांगों को लेकर होमगार्ड संघ का कलेक्ट्रेट के निकट चल रहा बेमियादी धरना शनिवार को जारी रहा। कहा गया कि जिन होमगार्ड के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है, उसे वापस लिया जाए। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
धरने की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष धर्मजीत वर्मा ने कहा कि गत दिवस होमगार्ड वेदप्रकाश उपाध्याय व कपिलदेव मिश्र पर विभिन्न प्रकार के फर्जी ढंग से आरोप लगाकर न सिर्फ केस दर्ज किया गया बल्कि उन्हें बर्खास्त भी कर दिया गया। बिना किसी जांच-पड़ताल के इस प्रकार की कार्रवाई करना अत्यंत निंदनीय है। मांग करते हुए कहा कि न सिर्फ फर्जी ढंग से दर्ज किए गए केस को वापस लिया जाए बल्कि उन्हें तत्काल प्रभाव से बहाल भी किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि होमगार्डों की ड्यूटी लगाए जाने के नाम पर उनसे धनउगाही की जाती है। विरोध करने पर ड्यूटी न लगाए जाने की धमकी दी जाती है। कहा गया कि होमगार्ड कंपनी कटेहरी का मस्टर रोल व बैंक समरी 1 जनवरी 2005 से 31 दिसंबर 2007 तक उपलब्ध कराया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान अवधेश कुमार, राजेंद्र पांडेय, प्रदीप सिंह, बनवारीलाल, रामसेवक, जनार्दन, दिलीप मिश्र रवींद्र पाठक, सालिकराम वर्मा व मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।